गरमी में तोरई खाना बहुत अच्छा लगता है. मूंगदाल के साथ भी इसकी सब्जी बहुत ही बढ़िया बनती है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3-4 तोरई/तोरी छीली और कटी हुई, एक चौथाई कप मूंग दाल, एक बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच जीरा/राई, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, एक छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच लहसुन, बारीक कटी हुई
2 हरी मिर्च कटी हुई, एक तिहाई कप टमाटर, बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो लें.
2
एक कप साफ पानी में 10 मिनट तक भिगोकर रखें और तय समय के बाद मूंग दाल को छान लें और पानी रख लें.
3
मीडियम आंच में एक पैन में प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही इसमें जीरा और राई डालकर भूनें.
5
फिर इसमें लहसुन और अदरक डालकर आधा मिनट तक भूनें.
6
इसके बाद हरी मिर्च और टमाटर डालकर 20-30 मिनट तक पकाएं.
7
फिर इसमें तोरई डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
8
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और मूंग दाल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
9
फिर इसमें मूंग दाल का बचा हुआ पानी डालकर मिक्स करें.
10
कूकर का ढक्कन बंदकर 2 सीटी आने तक पकाएं.
11
सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें.
12
ढक्कन खोलकर कड़छी से सब्जी को चलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
13
तैयार है तोरई मूंग दाल.
14
हरे धनिया से गार्निश कर रोटी के साथ सर्व करें.
#turai#tori#tori moong dal#gilki moong dal sabji#ridge guard vegitable#curry recipes#maharashtrian cuisine#pressure cooker#summer recipes#indian kitchen#indian recipes#how to make turai moong dal sabji recipe in hindi#nenua ki sabji#turai tora