बैंगन का रायता
आपने सब्जियों में बैंगन के कई स्वाद चखे होंगे लेकिन अब आप एक नया टेस्ट ट्राई करें बैंगन के रायते की इस रेसिपी के साथ -
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 मध्यम आकार के बैंगन
- 3 कप दही, एक प्याज बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार काली मिर्च पिसी हुई
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले बैंगन को धोकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
-
2
अब इस पर तेल लगाकर ओवन में या गैस पर धीमी आंच पर चारों तरफ से भुन लें.
-
3
बैंगन में चाकू डालकर देखें यह पककर अच्छी तरह भुन गया हो तो गैस बंद कर दें.
-
4
अब इसे ठंडे पानी में डालकर निकालें. फिर बैंगन का छिलका उतार लें.
-
5
इसके बाद छिले हुए बैंगन को अच्छी तरह मैश करें.
-
6
फिर बर्तन में दही डालकर फेंटे. इसमें मैश किया हुआ बैंगन, लाल मिर्च, काली मिर्च, प्याज और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
-
7
तैयार है बैंगन का रायता. इसे हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें.
#brinjal raita
#baingan ka raita
#raita recipe
#brinjal raita in hindi
#how to make brinjal raita