Full Version →

गर्मी में देगा ठंडक का एहसास, ये है आलू और अनार का रायता

रायता वेज

गर्मियों में अगर खाने में रायता न हो तो खाने का मजा ही नहीं आता. रायता खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही यह गर्मियों में यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलूओं को टुकड़ो में काट लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही आलू को सुनहरा तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  4. 4
    अब एक बाउल में दही लें और इसे अच्छे से फेंट लें.
  5. 5
    फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं.
  6. 6
    अब इसमें अनार के दाने, तले हुए आलू , चीली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर मिक्स करें.
  7. 7
    तैयार है आलू और अनार का रायता.
  8. 8
    ऊपर से अनार के दाने, थोड़ा सा जीरा पाउडर और पुदीना की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
#how to make aloo aur anar ka raita recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #curd #summer recipe #tasty raita #potato #promegranate raita #anar raita #aloo raita
View Full Version