बूंदी और अनार का रायता
रायते में अनार और बूंदी का मिल-जुला स्वाद बड़ा मजेदार लगता है. इस टेस्ट को ट्राई करने के लिए पेश है ईजी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- आधा कप बूंदी, आधा कप अनार दाने
- 2 कप दही, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच रायता मसाला, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार काला नमक
🍳 विधि
-
1
बर्तन में दही डालें. फिर इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, रायता मसाला और काला नमक डालें.
-
2
अब दही को अच्छी तरह फेंटे और सारी सामग्री मिलाएं. दही की कन्सिसटेंसी के लिए इसमें एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मिक्स करें.
-
3
इसके बाद दही मिक्सचर में बूंदी और अनारदाने डालकर मिलाएं.
-
4
तैयार है बूंदी और अनार का रायता. इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें. फिर खाने के साथ परोसें.
#boondi aur anar ka raita
#pomegranate raita
#boondi raita
#raita recipes
#curd
#recipes in hindi
#indian food
#summer recipes
#easy recipes