आपने कई तरह के रायते का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं बूंदी का रायता.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप दही
1 कप बूंदी
1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून काला नमक
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
पानी के गुनगुना होते ही गैस बंद कर बूंदी इसमें डालकर 2 मिनट तक भिगोकर रख दें.
3
एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
4
अब पानी से बूंदी निकालकर फेंटी हुई दही में मिलाएं.
5
इसमें नमक और काला नमक डालकर मिक्स करें.
6
ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें.
7
तैयार है बूंदी का रायता. रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#boondi ka raita#easy boondi ka raita#tasty boondi ka raita#home made boondi ka raita#boondi ka raita bnae vidhi#boondi ka raita in hindi#how to make boondi ka raita in hindi#how to make boondi ka raita