दही में ब्रेड का ट्विस्ट देकर बना सकते हैं ब्रेड का रायता. यह खाने में भी मजेदार लगेगा और इसे बनाना तो बेहत आसान है...
Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
58 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
8 ब्रेड स्लाइस
400 ग्राम दही, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच राई, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच काली मिर्च
2 चम्मच घी
6 कड़ी पत्ता
🍳 विधि
1
सबसे पहेल ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर निकाल दें.
2
इन ब्रेड को छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें.
3
अब एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें. घी गर्म होने पर हींग, राई और कड़ी पत्ता डालकर भून लें. 15 सेकेंड तक ही भूनें.
4
फिर इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक भून लें. ब्रेड के भुने टुकड़ों को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
5
दही में एक चम्मच चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
6
दही गाढ़ा है तो इसमें आवश्यकता अनुसार पानी भी मिला लें.
7
दही में ठंडे ब्रेड के टुकड़े डालें.
8
जीरे को भूनकर पीस लें और इसे रायते पर छिड़क लें. फिर इमसें काली मिर्च पाउडर, काला नमक भी मिला लें.
9
ब्रेड का रायता तैयार है.
10
इसे खाने के साथ सर्व करें.
#raita#raita recipes#bread raita#indian kitchen#indian recipes#indian raita recipes#how to make bread raita recipe in hindi#boondi raita#seb ka raita#kheera raita#lauki ka raita