जीरा रायता
रायता बनाने में बहुत आसान होता है. आप इसके अलग-अलग टेस्ट सर्व करके अपने खाने का मजा और बढ़ा सकते हैं. यहां सीखें जीरा रायता बनाने का तरीका..
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप दही (फ्रिज का ठंडा), एक चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च
- 1/4 चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक, एक चम्मच पुदीना या धनिया पत्तियां, कटी हुईं
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले गैस पर पैन गर्म होने के लिए रखें.
-
2
पैन में जीरा डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें. जब जीरा चटकने लगे और उसकी खुशबू आने लगे तो गै स बंद कर दे.
-
3
अब भुना जीरा ओखली में डालकर पीस लें.
-
4
इसके बाद बर्तन में दही डालकर फेंटे.
-
5
फिर दही में पिसा जीरा, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना या धनिया पत्तियां, काला नमक और नमक डालकर इसे फेंटते हुए सारी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं.
-
6
लीजिए तैयार है जीरा रायता. इसे फ्रिज में ठंडा करने रखें फिर पुलाव, बिरयानी के साथ या खाने थाली में सर्व करें.
#jeera raota
#raita recipes
#raita
#how to make jeera raita
#jeera raita recipe
#recipes in hindi
#indian recipes