गर्मियों में हल्की और हेल्दी चीजें खाना हेल्थ के लिए अच्छा रहता है इसलिए बनाएं अनार का रायता जो हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है. इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
44 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1.5 कप ठंडा दही
¾ कप ताजे अनार के दाने
½ चम्मच भूना जीरा पाउडर
¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
¼ चम्मच चाट मसाला पाउडर, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर काला नमक या, सेंधा नमक, जरूरत अनुसार चीनी
🍳 विधि
1
एक बॉउल में पहले दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
2
फिर उसमें नमक, मसाले और थोड़ी सी चीनी मिक्स करें. जब चीनी पूरी तरह से मिक्स को जाए तब उसमें अनार के दाने डालें.
3
अब आप रायते को एक सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से हरी धनिया या फिर पुदीने के पत्ते और थोड़े अनार के दाने डाल कर गार्निश करें.
4
आप इस टेस्टी रायते को तुरंत सर्व करें या फिर फ्रिज में ठंडा करके थोड़ी देर बाद भी सर्व कर सकते हैं.
5
ध्यान दें: इस रायते को व्रत में भी बनाया जा सकता है. बस नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें और चाट मसाले की जगह भूने जीरे का पाउडर डाल सकते हैं.
#Pomegranate Raita Recipe#Pomegranate Raita Recipe in Hindi#Homemade Pomegranate Raita Recipe#how to make Pomegranate Raita Recipe at home#Apple Raita recipe#Apple Raita recipe in Hindi