प्याज-टमाटर रायता
खाने के साथ अगर चटपटा ठंडा रायता मिल जाए तो खाने के स्वाद दोगुना हो जाता है. आज ही ट्राई करें इसका एक नया जायका प्याज-टमाटर रायता की रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप दही
- 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच कटा पुदीना
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
प्याज, टमाटर, पुदीना के पत्ते (या धनिया के पत्ते) और हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें.
-
2
अब एक बॉउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें.
-
3
अब दही में बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, पुदीना के पत्ते और हरी मिर्च डालकर मिलाएं.
-
4
अब भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
-
5
प्याज-टमाटर का रायता तैयार है. पुदीने के पत्तियों से सजाकर लंच या डिनर में खाने के साथ सर्व करें.
#Pyaj-Tamatar raita recipe
#Pyaj-Tamatar raita recipe in Hindi
#how to make Pyaj-Tamatar raita recipe at home
#Homemade Pyaj-Tamatar raita recipe