मखाने का रायता
रायते का कोई अलग और नया स्वाद आजमाना है तो फटाफट तैयार करें मखाने के रायते की यह टेस्टी रेसिपी -
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप दही
- 2 कप मखाने
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच रायता मसाला, एक चुटकी गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार नमक या सेंधा नमक
🍳 विधि
-
1
गैस पर कड़ाही गर्म करें. इसमें मखाने डालकर मध्यम आंच पर भून लें.
-
2
मखाने हल्के सुनहरे होने तक भूनें और गैस बंद कर दें.
-
3
अब मखाने एक प्लेट में निकालकर ठंडे करके मिक्सर में दरदरे पीस लें.
-
4
इसके बाद बर्तन में दही डालकर फेंटें. इसमें रायता मसाला, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, काला नमक और नमक या सेंधा नमक डालकर मिक्स
-
5
करें.
-
6
फिर दही के मिक्सचर में मखाने डालकर मिलाएं. रायता गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिक्स कर सकते हैं.
-
7
तैयार है मखाने का रायता. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में या पराठों के साथ परोसें.
#makhane ka raita
#raita
#makhane ka raita recipe
#makhane ka raita recipe in hindi
#how to make makhane ka raita