पुदीना-धनिया का रायता
धनिया और पुदीना पत्तियों के स्वाद का एक मजेदार मेल है पुदीना-धनिया का रायता. जानें इसकी आसान रेसिपी और चखें एक लजीज जायका...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप दही
- 3/4 कप पुदीना पत्तियां, कटी
- 1/2 कप धनिया पत्तियां, कटी, एक प्याज, बारीक कटा, एक हरी मिर्च, कटी हुई, एक चम्मच रायता मसाला
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मिक्सर जार में धनिया, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च और एक चम्मच पानी डालें.
-
2
अब इसे मिक्सर में बारीक पीस लें.
-
3
दही को अच्छी तरह फेंट कर इसमें प्याज, चाट मसाला, रायता मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
-
4
इसके बाद दही के मिक्सचर में पुदीना और धनिया का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
5
तैयार है पुदीना-धनिया का रायता. इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें फिर बिरयानी, पुलाव या खाने के साथ सर्व करें.
#raita recipe
#mint coriander raita
#recipe in hindi
#pudina dhania raita recipe in hindi
#mint coriander raita recipe
#how to make mint coriander raita