पालक के पत्तों को साफ कर लें और अच्छे से धोकर पानी निकाल लें. अब पालक के पत्तों को बारीक काट लें.
2
कटे हुए पत्तों को उबालने के लिए रख दें. 5-7 मिनट में पालक के पत्ते उबल कर नरम हो जाएंगे. अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें और बचे पानी को निकाल दें.
3
अब दही को अच्छे से फेंट लें. फेंटे हुए दही में पालक के पत्ते, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नमक मिला लें. पालक का रायता तैयार है.
4
रायते को किसी कटोरी में निकालें और थोड़ा-सा जीरा पाउडर ऊपर से डाल कर सजाएं.
5
ये रायता परांठे या चपाती के साथ खाने का मजा आता है.
#palak raita recipe#palak ka raita#palak ka raita recipe#palak ka raita banane ki recipe#how to make palak ka raita#palak ka raita recipe in hindi#palak ka raita banane ka tarika#summer special recipes