अचारी चना पुलाव
पुलाव खाने के शौकीन हैं और इसके अलग-अलग टेस्ट ट्राई करना पसंद है तो फटाफट बनाएं अचारी चना पुलाव की यह रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- एक कप बासमती चावल, आधा कप काले चने, एक बड़ा चम्मच अचार का मसाला
- 2 टमाटर कटे हुए, एक प्याज कटा हुआ (चाहें तो)
- 2 तेज पत्ते
- 2 बड़ी इलायची
- 8 से 10 साबुत काली मिर्च
- 5 लौंग, एक चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
चने धोकर 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
-
2
चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
-
3
अब पानी में से चने निकालकर पानी रखा रहने दें.
-
4
इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ते, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं.
-
5
अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. फिर चना और चावल डालें.
-
6
इसके बाद चावल में अचार का मसाला मिलाकर, इसमें चने का बचा हुआ पानी डालें.
-
7
फिर इसमें टमाटर डालें, पानी कम लगा रहा हो तो आवश्यकतानुसार पानी डालें, और कड़ाही को ढककर मध्यम आंच पर चावल उबालें.
-
8
जब चावल अच्छी तरह पक जाएं तो कड़ाही से ढक्कन हटा दें. फिर चावल में नींबू का रस डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
-
9
तैयार हैं अचारी चना पुलाव. इसे हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें.
#achari chana pulao
#achari chana pulao recipe
#pulao recipe
#rice
#achari chana pulao recipe in hindi
#pulao recipe in hindi
#easy recipe of chana pulao