चावल में मक्खन और लहसुन का तड़का लगाकर फटाफट बनाएं टेस्टी चीज गार्लिक फ्राइड राइस.
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
186 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप पके हुए चावल, लहसुन की 6 कलियां बारीक कटी हुई, आधा कप हरा लहसुन बारीक कटा हुआ, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ी चम्मच फ्रेंच बींस बारीक कटी हुई, आधा कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई, आधा कप फूलगोभी बारीक कटी हुई, एक गाजर छीलकर कद्दूकस कर लें, एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गर्म करें.
2
इसमें लहसुन और प्याज डालकर 1 मिनट तक फ्राई करें.
3
अब पैन में फ्रेंच बींस, फूलगोभी, पत्तागोभी, गाजर और नमक डालकर मिक्स करें.
4
इनके हल्का भुनते ही पके चावल, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा पानी छिड़ककर इन्हें मिलाएं.
5
हरा लहसुन डालकर मिक्स करें. फिर पैन को ढककर आंच धीमी कर इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
6
तय समय के बाद आंच बंद कर 2 मिनट बाद ढक्कन खोलकर चावल को अच्छी तरह से चला लें.
7
तैयार है चीज गार्लिक फ्राइड राइस.
#butter garlic fried rice#butter garlic fried rice recipe#fried rice recipe#butter garlic fried rice recipe in hindi#how to make butter garlic fried rice