ऐसे बनाइए हरा धनिया फ्राइड राइस
बचे हुए चावलों का बेहतरीन इस्तेमाल करना है तो ऐसे बनाइए हरा धनिया फ्राइड राइस. ये फटाफट बन भी जाते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कटोरी चावल (पका हुआ)
- 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे तेल गरम करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गरम होते ही हींग और जीरा डालें और जीरे के चटकते ही हरी मिर्च डाल दें.
-
3
जैसे ही हरी मिर्च हल्की सी भुन जाए चावल डालकर अच्छे से चला लें.
-
4
नमक, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया मिलाएं.
-
5
कड़छी से चलाते हुए चावल को अच्छे से 5 - 7 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
-
6
तैयार है हरा धनिया फ्राइड राइस. रायता और पापड़ के साथ सर्व करें
#fried rice hara dhaniya fried rice quick and easy recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#fried rice