नॉर्मल फ्राइड राइस से हटकर कुछ बनाना चाहते हैं तो अब तैयार करें यह गाजर-मटर फ्राइड राइस. जानें इसे बनाने की विधि.
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो चावल
2 दालचीनी (छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटा हुआ)
2 लौंग
1 तेजपत्ता
1 छोटा कटोरी काजू बारीक कटा हुआ
2 गाजर (पतले-लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
1 छोटी कटोरी मटर
2 से 3 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल, पानी और जरा सा घी डालकर 2 सीटी में पकाएं.
2
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. (चाइनीज फूड के शौकीन हैं मस्तीखोर रणवीर)
3
घी के गर्म होते ही दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता डालें. तेजपत्ता के हल्का सुनहरा होते ही काजू डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें. (थाई फ्राइड राइस विद चिकन)
4
काजू के भुनते ही गाजर, मटर और नमक डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें.
5
तय समय के बाद आप पाएंगे कि गाजर और मटर अच्छे से भुन चुके हैं. (चाइनीज फ्राइड राइस)
6
अब कड़ाही में चावल डालकर अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट तक और भून लें. अगर जरूरत हो थोड़ा सा नमक आप आखिर में भी डाल सकते हैं. (बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस में ये है अंतर)
7
गाजर-मटर फ्राइड राइस तैयार है. हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.