Full Version →

ग्रीन मसाला राइस

राइस लंच

अगर जल्दी में राइस बनाने हैं साथ में दाल और सब्जी बनाने का टाइम नहीं है तो ये झटपट ग्रीन राइस बना सकते हैं. रेसिपी बहुत आसान है एक बार जरूर बनाकर देखें.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
226 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को पानी में दो घंटे के भिगोकर रखें.
  2. 2
    इसके बाद इसे पानी से निकालकर अलग कर लें.
  3. 3
    हरी चटनी के लिए धनिया पत्ता, पुदीना, लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ बारीक पीस लें.
  4. 4
    एक पैन में तेल लेकर गर्म करें. इसमें दालचीनी, हरी इलायची, लौंग और अदरक को डालें और हल्का भूनें.
  5. 5
    इस तड़के में गाजर, गोभी और ब्राउन राइस को डालकर भूनें.
  6. 6
    कुछ देर भूनने के बाद इसमें तीन बड़ा चम्मच हरी चटनी और नमक भी मिक्स करें.
  7. 7
    चावल में चटनी को अच्छे से मिलाएं और फिर वेजिटेबल स्टॉक या पानी मिलाएं.
  8. 8
    इसके साथ ही बीन्स को भी डालें. एक उबाल आने के बाद चावल को ढक्कन लगा दें और पकाएं.
  9. 9
    जब चावल पूरी तरह पक जाए, तो गैस से उतार लें.
#Green Rice #rice recipe
View Full Version