सादे चावल खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो अब बनाइए आंवले वाले चावल. हल्का खट्टा स्वाद देने वाले ये चावल खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. अगर आप इसे एक बार खा लेंगे तो यकीनन बार-बार खाना चाहेंगे.
Servings
2 - 4
★ 3
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
सात आंवले, एक कप चावल, एक कप चना दाल, चार से पांच हरी मिर्च, एक चम्मच उड़द दाल, एक छोटा चम्मच राई, आठ से दस काजू के टुकड़े, एक बड़ा चम्मच मूंगफली, करी पत्ते 10-12, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में चावल धोकर 10 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
2
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल को एक सीटी में पका लें और आंच बंद कर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
3
अब आंवले के बीज निकालकर आंवले को बारीक काट लें.
4
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने को लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही इसमें राई, करी पत्ता डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
6
हरी मिर्च, चना दाल, उड़द दील, काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
7
अब इसमें बारीक कटा हुआ आंवला और हल्दी मिलाकर 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
8
तय समय के बाद चावल और नमक मिलाकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
9
तैयार है आंवला राइस. चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#amla#gooseberries#how to make amla rice recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#sour in taste#curry leaves#schezwan rice#benefits of eating amla#amle ka achaae#amle ka murabba#amla juice