अनार दही चावल
चावल खाना पसंद है तो इसे दीजिए एक ट्विस्ट और बनाएं अनार दही चावल. इसका खट्टा-मीठा टेस्ट आपको जरूर पसंद आएगा...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप चावल
- 1 कप दही, डेढ़ कप दूध
- 1 कप अनार दाना, आधा कप पानी, नमक- स्वादानुसार
- 4-5 करी पत्ता, एक चौथाई चम्मच राई, एक चौथाई चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले चावल को धोकर धीमी आंच पर पानी और दूध डालकर उबाल लें.
-
2
जब यह पूरी तरह से पक जाए तब इसे कुछ मिनट तक ठंडा कर लें.
-
3
अब इसमें दही, नमक, अनार के दाने और थोड़ा सा पानी डालें, फिर इसे अच्छे से मिक्स करें.
-
4
अब अनार दही चावल राइस को फ्रिज में ठंडा होने के लिए 30-35 मिनट तक रखें.
-
5
अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें करी पत्ता, राई और जीरा का तड़का तैयार कर लें.
-
6
इस तड़के को चावल पर डालें.
-
7
फिर इसे ठंडा ही सर्व करें. आप चाहें तो इसे गर्मागर्म भी सर्व कर सकते हैं.
#rice
#curd rice
#anar curd rice
#pomegranate curd rice
#dahi chawal
#indian recipes
#indian kitchen
#how to make anar dahi chawal recipe in hindi
#plain rice