Full Version →

बंगाली मसाला खिचड़ी

राइस वेज,लंच,डिनर

बंगाली खाने का स्‍वाद काफी मसालेदार और चटपटा होता है. खासतौर पर त्‍योहार पर बनने वाली बंगाली मसाला खिचड़ी बहुत स्‍वादिष्‍ट होती है. खिचड़ी के फीके स्‍वाद को दें चटपटे बंगाली स्‍वाद का तड़का. पकवानगली में सीखें बंगाली मसाला खिचड़ी की लाजवाब रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
180 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को अच्‍छी तरह धो लें.
  2. 2
    अब आलू को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें और फूल गोभी को भी बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर रख लें.
  3. 3
    अदरक को कद्दूकस कर लें और हरी मिर्च काटकर रख लें.
  4. 4
    अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें और इसमें मूंग की दाल को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें.
  5. 5
    अब इसमें घी, चावल, खड़ी लाल मिर्च, जीरा एवं हींग को छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिलाकर आधा लीटर गरम पानी में धीमी आंच पर ढककर पका लें. (पानी अपनी जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
  6. 6
    बीच-बीच में इसे चलाती रहें.
  7. 7
    जब दाल और चावल गल जाएं तो गैस बंद कर दें.
  8. 8
    खिचड़ी सर्व करने से पहले एक अलग बर्तन में घी गर्म करके खड़ी लाल मिर्च, जीरा और हींग गर्म करें.
  9. 9
    इसी छौंक को खिचड़ी में ऊपर से डाल दें और इसे अच्छी तरह मिला दें.
  10. 10
    हरा धनिया डालकर इस चटपटी खिचड़ी को टमाटर धनिए की चटनी और पापड़ के साथ सर्व करें.
#bangali masala khichadi #bangali masala khichadi recipe in hindi #how to make urad daal khichdi recipe #aaloo khichadi recipe #moong dal ki khichdi recipe in hindi
View Full Version