मालवा की दाल बाटी और पोहा तो आपने चखा होगा साथ ही भोपाल का नॉनवेज भी कम फेमस नहीं है. मगर आज बनाएं भोपाली गाजर मटर पुलाव जो जल्दी बन भी जाएगा और खाने में टेस्टी भी लगेगा...
सबसे पहले एक बर्तन में चावल और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें.
2
जब चावल में उबाल आ जाए तो इसे छलनी से निकालकर अलग रख लें. (चावल पूरा न पकाएं.)
3
फिर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए मध्यम आंच में रखें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें लौंग, इलायची, चक्रफूल और दालचीनी डालकर हल्का भूनें.
4
इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
5
इसके बाद इसमें गाजर डालकर 1-2 मिनट तक और भूनें.
6
फिर इसमें मटर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
7
अब पैन में पका हुआ चावल आधा कप डालकर 4-5 मिनट तक पका लें.
8
गर्मागर्म पुलाव को तुअर दाल के साथ सर्व करें.
#bhopali carrot peas pulao#bhopali gajar matar pulao recipe#indian recipes#indian kitchen#how to make bhopali gajar matar pulao recipe in hindi#the taste of bhopal#the taste of madhyapradesh#mawa jalebi#daal bafla