Full Version →

ऐसे बनाया जाता है कर्नाटक स्पेशल बिसे बेले भात

राइस वेज

बिसे बेले भात कर्नाटक का बहुत ही फेमस पारंपरिक पकवान है जिसे चावल, दाल और सब्जियों को मिक्स कर बनाया जाता है. इसे बनाने में समय तो लगता है पर इसका स्वाद जबरदस्त होता है.  

Servings
2 - 4
★ 2.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल बनाने की विधि:
  2. 2
    सबसे पहले एक कटोरी में चावल और मूंगफली को नमक पानी में 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद मीडियम आंच में एक पैन में चावल को अच्छे से पका लें.   
  4. 4
    दाल और सब्जी बनाने की विधि:
  5. 5
    अब सबसे पहले भिगी हुई इमली के पल्प को अलग निकाल लें.
  6. 6
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में अरहर दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर 5 सीटी में पकाएं.   
  7. 7
    पूरी तरह से प्रेशर निकल जाने के बाद दाल को अच्छे से मैश कर अलग रख लें.
  8. 8
    अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में सारी सब्जियां, नमक और पानी डालकर इनके सॉफ्ट होने तक पकाएं और आंच बंद कर दें.     
  9. 9
    भात तैयार करने की विधि:
  10. 10
    धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में मैश्ड दाल, पके हुए चावल, मूंगफली, पकी हुई सब्जियां डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.   
  11. 11
    पानी, इमली का गूदा और बिसे बेले भात पाउडर का पेस्ट मिलाएं.
  12. 12
    सूखा नारियल औत नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  13. 13
    अब कूकर का ढककन बिना लगाए इसे लगभग आधे घंटे तक पकाएं.
  14. 14
    बीच-बीच में जरूर चलाते रहें और तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
  15. 15
    तड़के के लिए:
  16. 16
    मीडियम आंच में एक तड़का पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  17. 17
    घी के गरम होते ही इसमें तड़के की सभी चीजें डालकर भूनें.
  18. 18
    सभी सामग्री के भुनते ही इसे बिसे बेले भात पर डालकर कूकर को कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  19. 19
    तैयार है बिसे बेले भात. घी खाने के शौकीन हैं तो ऊपर से घी डालकर सर्व करें.
#bisi bele bath recipe #bisi bele bath recipe video #bisi bele bath recipe in hindi #bisi bele bath cooking #bisibelebath recipe #bisibelebath recipe video #bisibelebath recipe in hindi #bisi bele bath banane ka tarika #bisi bele bath banane ki recipe in
View Full Version