मसाला भात महाराष्ट्रियन डिश है. इसका बेहतरीन जायका देता है लाजवाब टेस्ट. तो फटाफट देखें इसकी रेसिपी और घर पर बनाएं यह मसालेदार भात...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
137 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप बासमती चावल, बैगन 2-3, छोटे टुकड़ों में कटे हुए, आधा कप सूखा नारियल, कद्दूकस
2 सूखी लाल मिर्च
2 चम्मच साबुत धनिया
2 लौंग
2 छोटी इलायची
1 तेजपत्ता
8-10 काजू
2 बड़ा चम्मच मूंगफली
2 चम्मच तेल
2 कप पानी
5-6 किशमिश, आधा कप हरा मटर
स्वादानुसार नमक
1 चौथाई चम्मच हल्दी
🍳 विधि
1
चावल को पानी में 30 मिनट तक के लिए भिगोकर रखें और फिर छानकर अलग कर लें.
2
मध्यम आंच में एक पैन में लाल मिर्च, साबुत धनिया, घिसा नारियल और जीरा मिलाकर 2 मिनट तक भूनें और फिर ठंडा होने दें.
3
इसके बाद इन मसालों को मिक्सर में थोड़ा-सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
4
अब एक बड़े बरतन में तेल डाल कर गरम करें, फिर इसमें जीरा, लौंग, तेज पत्ता, किशमिश, काजू और इलायची डाल कर हल्का भून लें.
5
फिर साबुत धनिया, हल्दी पाउडर, मूंगफली , मटर और नमक डालें और 3-4 मिनट तक भूने फिर इसमें बैगन डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
6
अब इसमें चावल और पानी डाल कर 3-4 मिनट के लिए पकने दें.
7
आंच हल्की कर दें और बीच-बीच में चलाते रहें. चावल से पूरा पानी सूख जाने दें.
8
जब चावल पक जाए तो गैस बंद करें व इस पर धनिया और नारियल डालें.
9
मसाला भात तैयार है. मनपसंद रायता या सब्जी के साथ सर्व करें.
#masala bhaat#masala rice#maharashtrian dish#the taste of maharashtra#plain rice#shahi meetha bhaat#india kitchen#indian recipes#spicy rice recipes#how to make masala bhaat recipe in hindi#masale bhaat