पके हुए चावल से कुछ लोग खीर बनाकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसके नमकीन स्नैक्स बना लेते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं मसाला राइस की रेसिपी जो बचे हुए चावल से बनाई जाती है. इसे मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप चावल पके हुए
2 हरी मिर्च
2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून नींबू का रस
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
गरम तेल में जीरा डालकर हल्का भून लें.
3
फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं.
4
अब चावल डालकर मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं. अगर चावल को नरम करना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा पानी के छीटें मार सकते हैं.
5
तय समय के बाद गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
6
दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
7
इसमें हरी मिर्च डालकर हल्का फ्राई कर लें.
8
तड़के को चावल के ऊपर डाल दें.
9
तैयार है मसाला राइस. नींबू का रस डालकर गरमागरम सर्व करें.
#masala rice from left over rice#easy masala rice from left over rice#tasty masala rice from left over rice#home made masala rice from left over rice#instant masala rice from left over rice#masala rice from left over rice in hindi#how to make masala