Full Version →

टेस्टी और यमी मटर पुलाव बनाने की विधि

राइस वेज

पुलाव का नाम सुनते ही सबसे पहले ख्याल आता है मटर का. सफेद चावलों के बीच हरी मटर पड़ जाए तो स्वाद भी बढ़ जाता है और उसकी रंगत भी बढ़ जाती है. जानिए मटर पुलाव की बनाने की तरीका.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
231 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल को 3-4 बार पानी से धो लें और 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. 15 मिनट के बाद चावल में से अतिरिक्त पानी निकाल दें.
  2. 2
    एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल और घी साथ में गरम करें. दालचीनी का टुकड़ा और लौंग डालें. जब लौंग फूटने लगे तब अदरक-लहसुन का पेस्ट , हरी मिर्च और प्याज डाल दें.
  3. 3
    प्याज को हल्के गुलाबी रंग का हो जाने तक भूनें. इसमें लगभग 1-2 मिनट लगेंगे.
  4. 4
    फिर इसमें भिगोए हुए चावल और हरी मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें और 1-2 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह चला लें. और इसे को उबलने दें.
  6. 6
    जब यह उबलने लगे तब आंच कम कर दें और 10 मिनट के लिए ढक कर पका लें.
  7. 7
    मिनट के बाद ढक्कन हटा दें और देखें कि चावल पक गए हैं या नहीं. अगर नहीं, तो थोड़ा और पानी डालें और कुछ और समय के लिए पकाएं. बीच में ढक्कन न खोलें नहीं तो चावल ठीक से नहीं पक पाएंगे.
  8. 8
    गैस बंद कर दें और इसे 7-8 मिनट के लिए (ढक्कन के साथ) रहने दे. ताकि चावल का दाना अच्छी तरह से फूल जाये.
  9. 9
    अब ढक्कन हटा दें और पुलाव को कड़छी से मिला लें.
  10. 10
    पुलाव को सर्विंग बाउल में निकालें और दाल फ्राई के साथ सर्व करें.
#matar pulao #green peas pulao #pulao #bhopali matar pulao #matar pulao recipe in hindi #indian recipes #indian kitchen #plain pulao #how to make matar pulao recipe
View Full Version