Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं अनियन टोमैटो राइस

राइस वेज,लंच,डिनर

यूं तो आपने चावल से बनने वाली कई तरह की डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं अनियन टोमैटो राइस. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होने के साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भ‍िगोकर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें जीरा, लौंग और काली मिर्च डालकर भून लें.
  4. 4
    अब हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
  5. 5
    फिर टमाटर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
  7. 7
    अब चावल और पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 1-2 सीटी आने तक पकाएं.
  8. 8
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर इसमें हरा धनिया मिलाएं.
  9. 9
    तैयार है ऑनियन टोमैटो राइस. दही या रायते के साथ गरमागरम सर्व करें.
#onion tomato rice #easy onion tomato rice #tasty onion tomato rice #home made onion tomato rice #onion tomato rice bnae vidhi #onion tomato rice in hindi #how to make onion tomato rice in hindi #how to make onion tomato rice
View Full Version