अगर वेजिटेरियन हैं और पनीर पसंद है तो इससे शानदार चीज बना सकते हैं. इसमें में पनीर का ट्विस्ट भी है और चावल का मजा भी. इस शानदार डिश का नाम है पनीर बिरयानी. जानिए बनाने के लिए किन-किन मसालों की जरूर पड़ेगी.
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
13 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
बासमती राइस 3 कप (उबला हुआ), पनीर 400 ग्राम, काजू पेस्ट 1 कप, क्रीम आधा कप, प्याज एक कप लच्छे में काटकर फ्राई किया हुआ, प्याज 1 बारीक कटा हुआ, बादाम 10-12 गिरी, घी 4 बड़ा चम्मच, बटर 2 बड़ा चम्मच, टोमैटो प्यूरी 1 कप, हरी मिर्च 3, कटी हुई, लहसुन की 5-6 कलियां, अदरक 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ, हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर एक बड़ा चम्मच, पुदीने की पत्तियां 1 बड़ा चम्मच, तंदूरी मसाला 1 बड़ा चम्मच, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, दालचीनी 2 बड़े टुकड़ें, लौंग 4-5, बड़ी इलायची 4, हरी इलायची 7-8, काली मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक, एक पैन, एक बड़ा पतीला
🍳 विधि
1
सबसे पहले पैन में घी डालकर मीडियम पर गर्म होने के लिए रखें.
2
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरे होने तक फ्राई कर लें.
3
इन टुकड़ों को प्लेट में निकालकर रख लें.
4
(सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर बनाना
5
)
6
बचे हुए तेल में दालचीनी, लौंग, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, काली मिर्च डालें और आधा मिनट तक चलाते हुए भून लें.
7
इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालें और 2-3 मिनट तक तेज आंच में चलाते हुए भूनें.
8
अब घी में पाउडर वाले मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
9
इसके बाद इसमें टोमैटो प्यूरी डालें और 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें. फिर इसमें काजू पेस्ट नमक और क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें.
10
(इस आसान विधि से घर में कोई भी बना सकता है पनीर
11
)
12
जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए और यह घी छोड़ने लगे तो इसमें पनीर डालें और 7-8 मिनट के लिए पका लें और आंच बंद कर दें.
13
एक बड़े पतीले या बर्तन को धीमी आंच में रखें.
14
इस बर्तन में एक तिहाई उबले चावल की पहली पर्त बिछा दें. चावल के ऊपर पनीर का आधा मिश्रण की पर्त बनाएं. मतलब हमें चावल की तीन पर्त और पनीर की दो पर्त बिछानी है.
15
(ऐसे बनाइए कड़ाही पनीर, स्वाद मिलेगा लाजवाब)
16
पनीर मिश्रण डालने के बाद फिर से एक तिहाई चावल की पर्त और उसके ऊपर बचे हुए पनीर का मिश्रण फैलाएं. पनीर डालने के बाद बचे चावल की पर्त बिछा दें.
17
चावल के ऊपर फ्राइड प्याज, पुदीना और धनियापत्ती फैलाएं. बर्तन को फॉइल पेपर या फिर ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट तक धीमी आंच में रखकर दम लगा दें.
18
(10 मिनट में बनाना सीखिए चटपटा आलू पनीर चाट
19
)
20
लजीज पनीर बिरयानी तैयार है. इसे मनपसंद रायता के साथ खाएं और खिलाएं.
#how to make paneer panir biryani at home recipe in hindi#dhaba style panir biryani recipe in hindi#how to make veg biryani recipe in hindi#how to make tasty veg biryani recipe tips in hindi#restaurant style panir biryani recipe#how to make soft panir