Full Version →

जानिए राजमा पुलाव बनाने की विधि

राइस वेज

राजमा पुलाव में एक अलग तरह स्वाद मिलता है. इसे दूसरे पुलाव के जैसे ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें बॉइल राजमा का इस्तेमाल किया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    राजमा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में घी गर्म करें.
  2. 2
    घी गर्म होने पर तेजपत्ता, काली मिर्च, चक्र फूल, दालचीनी, लौंग और जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
  3. 3
    अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 से 2 बार चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    फिर प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    प्याज सुनहरा हो जाए तो टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें और 2 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    तय समय के बाद राजमा डालें और करछी/चम्मच से चालाते हुए मिला लें. ( राजमा डालने से पहले राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रखें और करीब 10 मिनट ऊबाल लें.)
  7. 7
    अब धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च, नमक और चावल डालकर अच्छे से मिला लें.
  8. 8
    इसके बाद पानी और धनियापत्ती डालकर 2 सीटी लगाकर पका लें.
  9. 9
    सीटी लगाने के बाद आंच बंद करें और कुकर का प्रेशर खत्म होने दें.- दाल मखनी के साथ गर्मागर्म पुलाव खाएं-खिलाएं.
#how to make rajma pulao recipe in hindi #veg pulao #rajma recipe #rajma khichdi #chana pulao #rajma chawal #राजमा पुलाव रेसिपी #राजमा पुलाव कैसे बनाते हैं
View Full Version