Full Version →

व्रत वाले पुलाव

राइस वेज,लंच,डिनर

व्रत वाले चावल को समा के चावल कहते हैं और इसे ज्‍यादातर व्रत के दौरान बनाया जाता है. इसकी पुलाव रेसिपी को आप कभी भी बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
85 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को साफ करके पानी में 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    पांच मिनट बाद इन्‍हें पानी से निकाल कर अलग छलनी में रखें.
  3. 3
    आलू को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और हरी मिर्च को भी बारीक टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गरम करें
  5. 5
    घी के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.
  6. 6
    जीरे के चटकते ही इसमें मूंगफली डालकर फ्राई कर लें.
  7. 7
    अब हरी मिर्च और आलू डालकर फ्राई करें.
  8. 8
    आलू के फ्राई होते ही समा चावल डालकर अच्‍छी तरह चलाएं और 2 मिनट तक फ्राई कर लें.
  9. 9
    अब इसमें नमक और पानी डालकर चलाएं. जब एक उबाल आ जाए तो आंच को धीमा करके इसे ढककर 20 मिनट तक पकने दें और बीच-बीच में इसे जरूर चलाते रहें.
  10. 10
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है समा के चावल का पुलाव. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
  12. 12
    ध्‍यान दें: अपनी पुलाव में अपनी पसंद की सब्‍जी डाल सकते हैं और अगर आपको मूंगफली के दाने पसंद नहीं तो उन्‍हें मत डालें.
#samo rice recipe #samo rice recipe in Hindi #How to make samo rice recipe in Hindi #fasting food for Navratri #Fhalahari recipes #indian kitchen #indian recipe
View Full Version