Full Version →

शिमला मिर्च पुलाव

राइस वेज

रोज-रोज सादे चावल को दीजिए छुट्टी, आज बनाइए शिमला मिर्च पुलाव. बस शिमला मिर्च और प्याज से तैयार हो जाएगी यह लजीज डिश...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
53 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बासमती चावल को पानी में अच्छी तरह धोकर 15 मिनट तक भिगोकर रख ले.
  2. 2
    एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, लौंग, चक्रफूल और काली मिर्च डालकर तड़काएं.  मैक्सिकन फ्राइड राइस की रेसिपी...
  3. 3
    जैसे ही जीरा तड़र जाए तो इसमें बासमती चावल मिला दें.
  4. 4
    अब इसमें पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट तक उबलने दे जब तक यह पक न जाए. बीच-बीच में ढक्कन खोलकर देख लें और जरूरत के अनुसार पानी मिला दें.  बचे चावल से बनाएं तवा पुलाव
  5. 5
    चावल को पूरी तरह न पकाएं थोड़ा सा कच्चा रहने दें और आंच बंद कर दें.
  6. 6
    अब एक दूसरी कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें पहले काजू डालकर हल्का फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकाल लें. राजस्थानी चना दाल पुलाव
  7. 7
    इसी कढ़ाही में प्याज़ को डालकर सेक लें जब तक यह नरम न हो जाए.
  8. 8
    फिर हरी और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह पकाएं.
  9. 9
    इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं. बटर गार्लिक फ्राइड राइस
  10. 10
    सभी सामग्री को मिलाकर 2 मिनट तक पका लें जब तक शिमला मिर्च थोड़ी-सी पक न जाए.  जीरा राइस की रेसिपी...
  11. 11
    अब इसमें उबले चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं. आंच बंद कर दें
  12. 12
    .
  13. 13
    पुलाव को धनिया पत्ती और काजू से सजाकर गर्मागर्म ही दही रायता या वेजिटेबल सलाद के साथ सर्व करें.
#capsicum pulao #shimla mirch pulao pulav #shimla mirch pyaaj pulao #capsicum onion pulao pilav #indian recipes #indian kitchen #how to make shimla mirch pulao pulav recipe in hindi #mexican pulao #corn methi pulao #matar pulao #bhopali pulao #paneer panir
View Full Version