लंच या डिनर में बनाएं वेज तवा पुलाव
आपने चावल से बनी कई तरह की डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं वेज तवा पुलाव.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप चावल पके हुए
- 1 कप प्याज
- 1/2 कप शिमला मिर्च
- 1 कप टमाटर
- 1/2 कप गाजर
- 1/2 कप स्वीट कॉर्न
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
-
2
इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
-
3
फिर टमाटर डालकर पकाएं.
-
4
अब सभी सब्जियां, गरम मसाला और नमक डालकर इनके नरम होने तक ढककर पकाएं.
-
5
जब सब्जियां नरम होने लगे तब 2 चम्मच पानी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
-
6
तय समय के बाद चावल मिलाकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
-
7
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
-
8
तैयार है वेज तवा पुलाव. नींबू का रस डालकर सर्व करें.
#veg tawa pulav
#easy veg tawa pulav
#tasty veg tawa pulav
#homemade veg tawa pulav
#veg tawa pulav bnae vidhi
#veg tawa pulav in hindi
#how to make veg tawa pulav in hindi
#how to make veg tawa pulav