अचानक से कभी कुछ बनाने का मन नहीं है और कुछ हल्का-फुल्का सा ही खाना चाहते हैं तो चावल से फटाफट बना लीजिए जीरा मटर पुलाव. यह बनाने में बहुत ही आसान है और झटपट बन भी जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक बड़ा चम्मच घी, एक छोटा चम्मच जीरा, दो तेजपत्ता
4-5 लौंग (पिसा हुआ), एक बड़ी कटोरी चावल, आधी छोटी कटोरी मटर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में प्रेशर कूकर में घी गरम करने के लिए रखें.
2
घी के गरम होते ही जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें.
3
जीरे के चटकते ही चावल और मटर डालकर कड़छी से चलाते हुए जीरे के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
4
अब पानी और फिर नमक डालें.
5
लौंग को पीसकर डालें और कूकर का ढक्कन बंदकर दो सीटी में पका लें.
6
तैयार है जीरा मटर पुलाव. दही, पापड़ और अचार के साथ खाएं.
#jeera matar pulao recipe in hindi#matar#how to preserve matar peas for long#indian kitchen#indian recipe#pulao#jeera hing rice recipe in hindi#ghee#benefits of ghee