हींग-जीरा मसाला राइस
बचे हुए चावल को अगर आप यूहीं गरम कर दाल-सब्जी के साथ खाना पसंद नहीं करते हैं तो हींग- जीरे के तड़के के साथ बनाएं मसाला राइस. जाने इसकी आसान रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कटोरी बचे हुए चावल
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच हींग
- 2 लौंग
- 1 दालचीनी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गर्म होते ही जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, लौंग, दालचीनी, हींग और हरी मिर्च डालकर भूनें. (आलू दम बिरयानी)
-
3
हरी मिर्च के हल्का भुनते ही चावल डालें और कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
-
4
अब लाल मिर्च पाउडर, नमक मिलाएं और लगभग 5 मिनट के लिए भूनने रख दें. (मैक्सिकन फ्राइड राइस)
-
5
तय समय के बाद गरम मसाला डालकर कड़छी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें. (प्याज वाले चावल)
-
6
हींग-जीरा मसाला राइस तैयार है. रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें. (चाइनीज फ्राइड राइस)
-
7
नोट:
-
8
आप चाहें तो इसमें टमाटर और करी पत्ता भी डाल सकते हैं.
-
9
आंच बंद करने के तुरंत पहले भी अगर थोड़ी सी हींग डाल देंगे तो खुशबू अच्छी आएगी.
#rice
#leftover rice
#cumin seeds
#heeng
#indian kitchen
#indian recipe
#red chilli powder
#garam
masala
#masala rice recipe hindi pakwangali
#paneer panir fried rice
#baby corn pulao