Full Version →

मूंग दाल की खिचड़ी

राइस वेज

अगर ब्रेकफास्ट में कुछ झटपट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो मूंगदाल खिचड़ी से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है. इसे स्वादिष्ट बनाता है इसमें लगने वाला घी और जीरे का तड़का.

Servings
4
★ 4.2
Rating
201 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    मूंग दाल और चावल साफ करके धो लें.
  2. 2
    आंच पर कूकर या बर्तन में घी गरम करें.
  3. 3
    अब घी में जीरे का तड़का लगाएं. फिर हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    इसके बाद कूकर या बर्तन में दाल और चावल डालकर मिक्स करें.
  5. 5
    फिर इसमें तीन कप पानी और नमक डालकर ढक्कन को बंद कर दें. कूकर में तीन सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें. यदि दूसरे बर्तन में बना रहे हैं 4 कप पानी मिलाएं और ढककर 20-25 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तो ढक्कन खोल दें.
  7. 7
    अब मूंग दाल की खिचड़ी  तैयार है. इसे दही, अचार, चटनी या रायते के साथ खाएं और खिलाएं.
  8. 8
    इसमें पानी थोड़ा ज्यादा रखेंगे तो खिचड़ी पतली बनेगी.
#moong dal ki khichdi #moong dal #moong dal ki khichdi recipe in hindi #moong dal ki khichdi recipe #easy recipe of moong dal ki khichdi #khichdi
View Full Version