पुलाव या खिचड़ी खाने का मन है तो चावल में डालें प्याज का टेस्टी फ्लेवर और इस तरह फटाफट तैयार करें प्याज वाले चावल..
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
127 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप चावल
3 बड़े प्याज, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच राई
2 इलायची (पिसी हुईं)
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल के धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें.
2
प्याज के छीलकर लम्बाई में बारीक काट लें. (ब्राउन राइस पिलाफ)
3
इसके बाद कूकर में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
4
फिर तेल में राई डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें. (पाव भाजी मसाला राइस)
5
जब राई तड़कने लगे तो कूकर में प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. (वेज मुगलई पुलाव विद फ्राइड ब्रेड)
6
अब प्याज में इलायची, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चावल डालकर अच्छी तरह चलाकर मिक्स करें. (गाजर-मटर फ्राइड राइस)
7
इसके बाद चावल में 2 कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगा दें.
8
कूकर में 2 सीटी आने तक चावल पकाएं फिर गैस बंद कर दें. (स्वीट पोटैटो राइस)
9
कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलें और चावल को चलाएं.
10
लीजिए तैयार हैं प्याज वाले चावल. इन्हें हरी धनिया से गार्निश करके चटनी और दही के साथ सर्व करें.
#onion rice#rice recipe#pulao#onion rice recipe#how to make onion rice#easy recipes#indian recipe#recipes in hindi#indian kitchen#indian recipe#potatoes#peas