पुदीना पुलाव
पुलाव का यह स्वाद बहुत ही लजीज है, इसका नाम है पुदीना पुलाव इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है, पर बहुत आसान है. आजमाएं पुलाव का यह बहतरीन जायका.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप बासमती चावल, एक कप पुदीने की पत्तियां, एक कटोरी धनिया पत्तियां
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन की 4 कलियां छिली हुईं, एक छोटा चम्मच नींबू का रस
- 3 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 3 छोटी इलायची
- 4 लौंग, एक दालचीनी का टुकड़ा, एक तेज पत्ता
- स्वादानुसार नमक, तेल या घी
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले चावल साफ करके धो लें. इन्हें 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
-
2
इसके बाद चावल को गैस पर रख कर मध्यम आंच पर उबाल लें. जिस बर्तन में चावल उबाल रहे हैं उसे ढक दें.
-
3
चावल उबल जाएं तो गैस बंद कर दें. फिर चावल को एक छलनी में निकालकर इसका पानी अलग कर दें.
-
4
अब पुदीना, हरा धनिया, नींबू रस, अदरक, लहसुन, और नारियल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
-
5
इसके बाद गैस पर पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और छोटी इलायची का तड़का लगाएं.
-
6
फिर प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज को हल्का ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
-
7
अब इसमें पुदीने का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
-
8
इसके बाद पैन में उबले चावल और नमक डालकर मिक्स करें.
-
9
मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
-
10
लीजिए तैयार हैं पुदीना पुलाव. पुदीना और हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#pudina pulao recipe
#pulao recipe
#rice recipe
#pudina pulao recipe in hindi
#easy recipe of pudina pulao
#mint pulao
#mint pulao recipe