Full Version →

राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव

राइस वेज

अब चावल में डालें बेसन के गट्टे का स्वाद और चखें राजस्थानी गट्टे वाले पुलाव का मजेदार जायका. यहां सीखें इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
67 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बेसन को बर्तन में छानकर इसमें थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, थोड़ा नमक और दही डालकर मिक्स करके गूंद लें.
  2. 2
    गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोई बनाएं.
  3. 3
    अब लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें.
  4. 4
    गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    फिर गैस बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें और इन्हें एक इंच मोटे टुकड़ों में काटकर बेसन के गट्टे तैयार करें.
  6. 6
    फिर गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें लौंग, हींग और राई डालकर तड़का लगाएं.
  7. 7
    इसके बाद तेल में प्याज डालकर फ्राई करें.
  8. 8
    जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
  9. 9
    अब हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर एक मिनट पकाएं.
  10. 10
    इसके बाद चावल और बेसन के गट्टे डालकर चलाएं.
  11. 11
    अब चावल को 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं इसके बाद गैस बंद कर दें और चावल को एक मिनट के लिए ढक दें.
  12. 12
    तैयार है राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके दही या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
  13. 13
    नोट - यह रेसिपी पकवानगली की यूजर जेसिका ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
#rajsthani food #rajsthani gatte wala pulao #pulao recipe #rajsthani gatte wala pulao recipe #rajsthani gatte wala pulao recipe in hindi #gatte wala pulao #how to make rajsthani gatte wala pulao
View Full Version