ऐसे बनाएं सोया पुलाव, स्वाद में लगेगा मजेदार
पुलाव के कई अलग-अलग स्वाद चखे जा सकते हैं. फिलहाल सोयाबीन की बड़ी का ट्विस्ट डालकर ट्राई करें सोया पुलाव की यह टेस्टी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- एक कप बासमती चावल, एक कप सोयाबीन की बड़ी
- 1/4 कप मटर के दाने
- 1/4 कप गाजर छिली और बारीक कटी हुई, एक प्याज कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 4 लौंग
- 4 काली मिर्च, एक दालचीनी का टुकड़ा, एक तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल या घी
🍳 विधि
-
1
चावल को साफ करके धो लें. फिर इसे पानी में 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें.
-
2
सोयाबीन की बड़ियों को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगोएं.
-
3
फिर बड़ियों को पानी से निकाल 2 से 3 बार धो लें.
-
4
अब गैस पर पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग का तड़का लगाएं.
-
5
फिर पैन में प्याज और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
-
6
जब प्याज रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें गाजर, मटर, हल्दी और नमक डालकर 2 मिनट तक भूनें.
-
7
अब चावल को पानी से निकालकर पैन में डालें. फिर सोयाबीन की बड़ी डालकर मिक्स करें.
-
8
इसके बाद पैन में लगभग 3 कप पानी डालकर ढक दें. अब धीमी आंच पर चावल को पकने दें.
-
9
लगभग 15 मिनट में चावल पक जाएंगे. फिर पैन से ढक्कन हटाकर पुलाव को चलाएं.
-
10
अब गैस बंद कर दें. तैयार है सोया पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#soya pulao recipe
#soya pulao
#soya pulao recipe in hindi
#how to make soya pulao
#pulao recipe