स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद. सब्जी, चाट और रबड़ी के बाद अब चावल में भी लाएं इसका बेहतरीन स्वाद...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 कप पके हुए चावल
2 स्वीट पोटैटो (शकरकंद) उबले और टुकड़ों में कटे हुए
10 कलियां लहसुन की (कद्दूकस की हुई), आधा कप हरी प्याज, आधा कप ब्रोकोली टुकड़ों में कटी हुई
1 बड़ा चम्मच अदरक का रस, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3 बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
2
तेल के गर्म होते ही पैन में लहसुन डालें और सुनहरा होने तक फ्राई लें. (शकरकंद की सब्जी)
3
लहसुन के गोल्डन ब्राउन होते ही इसमें शकरकंद, ब्रोकोली डालकर इसे अदरक के जूस, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ पकाएं. (शकरकंद का हलवा)
4
जब शकरकंद सॅाफ्ट हो जाए तब इसमें हरी प्याज डालें और इसे भी 2 मिनट तक फ्राई कर लें. (शकरकंद की पूरी)
5
तय समय के बाद पैन में पके हुए चावल डालें और कड़छी से चलाते हुए इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (शकरकंद की चाट)
6
स्वीट पोटैटो राइस तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं. (शकरकंद-आलू-पनीर के पकौड़े)
#sweet potato#shakarkand#rice#indian kitchen#indian recipe#sweet potato rice main course meal pakwangali recipe hindi#shakarkand ki rabdi rabri#shakarkand ki chaat#shakarkand ka halwa#shakarkand ki sabji#shakarkand ka soup#shakarkand ki chaat