वेज फ्राइड राइस सबको पसंद आता है. घर में भी इसे बहुत स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. ये बच्चों को भी बहुत पसंद आता है.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
746 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप चावल
2 हरी प्याज
1 प्याज कटा हुआ
1 शिमला मिर्च
1 गाजर
4 कली लहसुन, एक छोटा चम्मच सफेद गोल मिर्च पाउडर, एक चुटकी शक्कर, बारीक कटी बंद गोभी
2 चम्मच सोया सॉस
2 चम्मच सिरका, दो बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वाद के अनुसार
🍳 विधि
1
पतीले में 1.50 लीटर पानी उबालें, फिर उसमें 1 कप चावल और नमक डालें, चावल को ज्यादा नरम न होने दें.
2
छन्नी में डालकर, उसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धोएं और छन्नी में ही 5-10 मिनट तक छोड़ दें. चावल में एक चम्मच रिफाइंड तेल डालें, ताकि आपस में चिपके नहीं.
3
सभी सब्जियों को लंबाई में बारीक काट लें. तेल फ्राईपैन में गर्म करें और उसमें लहसुन डालें, तेज आंच पर ही चलाते हुए प्याज डालें. 1 मिनट बाद अन्य सभी सब्जियां डालें.
4
आधा मिनट बाद उसमें सोया सॉस, नमक, शक्कर और सफेद गोल मिर्च पाउडर डालें. उबले हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. गर्मागरम परोसें.
5
नोट: इसमें आप बचे हुए चावल का भी उपयोग कर सकते हैं. इससे विविधता लाने के लिए इसमें मशरूम, फूल गोभी वगैरह भी मिला सकते हैं.