खीरा-चना दाल सलाद
खाने में हल्का और ताजा स्वाद चखना चाहते हैं तो बनाएं खीरा-चना दाल सलाद. इसे महाराष्ट्र में बड़े चाव से खाया जाता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 100 ग्राम चने की दाल
- 250 ग्राम खीरा
- 2 छोटे चम्मच नारियल, कसा हुआ, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच चीनी पिसी हुई
- 2 छोटे चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 2 छोटे चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
- 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई, एक चम्मच अदरक, कसी हुई
- 4-5 कड़ी पत्ते, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
पैन में चने की दाल डालकर 2 से 3 मिनट तक तेज आंच पर भून लें.
-
2
फिर इसे बॉउल में डालकर पानी में 8-10 घंटे के लिए भिगो दें.
-
3
जब दाल फूल जाए तो इसे दरदरा पीस लें.
-
4
अब खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें और नमक मिलाकर अलग रख दें.
-
5
हरी मिर्च और अदरक को एक साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
-
6
अब चने की दाल, खीरा और अदरक-मिर्च का पेस्ट मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें.
-
7
तैयार सलाद में कटा हरा धनिया, कसा हुआ नारियल, नींबू का रस और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
8
अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें मेथीदाना, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
-
9
इस तड़के को सलाद के ऊपर डालें और सर्व करें.
#Cucumber And Chana Dal Salad recipe
#Cucumber And Chana Dal Salad recipe in Hindi
#Mix Vegetable salad
#Sweet corn salad
#Baby corn mushroom salad