खीरा, टमाटर और मूंगफली का खट्टा-मीठा सलाद
सलाद का एक अलग और नया टेस्ट ट्राई करना है तो बनाएं खीरा, टमाटर और मूंगफली का खट्टा-मीठा सलाद. जानें रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक खीरा, छीलकर लम्बाई में पतले काटें, एक टमाटर, लम्बाई में काटें
- 2 बड़े चम्मच मूंगफली दाने, भुने और कुटे, लहसुन की 4 कलियां, छिली
- 2 हरी मिर्च, कटी, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच सोया सॉस
- स्वादानुसार चीनी
🍳 विधि
-
1
लहसुन और हरी मिर्च को ओखली में डालकर दरदरा पीस लें.
-
2
अब लहसुन-हरी मिर्च में सोया सॉस, नींबू का रस और चीनी डालकर मिलाएं.
-
3
इसके बाद बर्तन में खीरा और टमाटर डालें.
-
4
फिर खीरा-टमाटर में लहसुन-हरी मिर्च का मिश्रण डालकर अच्छी तरह चलकर मिक्स करें.
-
5
अब सलाद को फ्रिज में रखकर ठंडा करें. फिर इसके ऊपर से मूंगफली दाने डालकर सर्व करें.
#salad recipes
#cucumber tomato and peanut salad
#recipes in hindi
#cucumber salad
#peanut salad
#tomato salad
#sweet and sour salad