खाने में अगर अचार, चटनी, पापड़ और खासकर सलाद न हो तो खाने में मजा ही नहीं आता है. सलाद खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है. बनाने में बहुत ही आसान है ये ग्रीक सलाद.
Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
8-10 लेटस के पत्ते
2 ककड़ी (टुकड़ो में कटी हुई)
2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
2 हरे प्याज के पत्ते (कटे हुए)
3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पन विनेगर
10-12 ब्लैक ऑलिव्स
1 कप पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बाउल में लेटस के पत्तों को तोड़ कर डाल दें.
2
अब इस पर ककड़ी और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
3
फिर इसमें प्याजा के पत्ते, ऑलिव ऑयल, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
4
साथ ही इसमें ब्लैक ऑलिव्स, पनीर और विनेगर डालकर मिलाएं.
5
तैयार है ग्रीक सलाद. सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें.
#how to make greek salad healthy recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#healthy salad#lettuce#summer special#healthy food#healthy vegetables