खमंग ककड़ी
सलाद का एक अलग टेस्ट है खमंग ककड़ी. इसे महाराष्ट्र में खासतौर से परोसा जाता है. यहां जानें खीरे के इस सलाद की बेहतरीन रेसिपी..
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 खीरे, आधा कप मूंगफली, भुनी हुईं, आधा कप नारियल, कद्दूकस किया, एक हरी मिर्च, बारीक कटी
- 2 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार चीनी, एक छोटा राई, एक बड़ी चम्मच धनिया पत्तियां, बारीक कटी
- 7 से 8 करी पत्ते, एक बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
-
1
खीरे धोकर छीलें और बारीक काट लें. इन्हें 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
-
2
फिर खीरे का पानी निचोड़कर इन्हें अलग बर्तन में रखें.
-
3
ओखली में भुने मुंगफली दाने कूट लें.
-
4
अब खीरे में मूंगफली, कसा नारियल, नींबू का रस, धनिया पत्तियां डालकर मिलाएं.
-
5
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें.
-
6
जब राई तड़कने लगे तो तेल में करी पत्ते डालकर उन्हें क्रिस्पी होने तक फ्राई करके गैस बंद कर दें.
-
7
अब तड़के को खीरे के मिक्सचर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
8
फिर खीरे में चीनी और नमक डालकर मिक्स करें.
-
9
तैयार है खमंग ककड़ी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके सलाद में सर्व करें.
#khamang kakadi salad
#salad recipes
#recipe in hindi
#indian food
#maharashtrian food
#how to make khamang kakadi salad
#cucumber salad
#khamang kakadi salad recipe