ऐसे बनाइए मसाला अनियन
बड़ी आसानी से बनाया गया मसाला अनियन स्वाद में बेहद चटपटा होता है. यह खाने के साथ अचार का काम करता है
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- 1 प्याज
- 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी), नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
प्याज को पतला-पतला लंबा काटकर किसी कटोरी में रखें.
-
2
अब इसमें सभी मसाले, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
-
3
इसके बाद इसमें पुदीना पत्ता और धनियापत्ता मिला दें. आप चाहें तो कोई एक चीज भी मिला सकते हैं.
-
4
तैयार है मसाला अनियन. खाने के साथ सर्व करें.
#indian recipes
#onion recipes
#indian food
#few minutes recipes
#new recipes in hindi