डाइट में शामिल करें ये सलाद, रहेंगे सेहतमंद
स्वीट कॉर्न-पनीर सलाद खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसमें कॉर्न को फ्राई करके सलाद तैयार किया जाता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप स्वीट कॉर्न
- 1 प्याज
- 1/2 हरी मिर्च
- 1/2 कप गाजर का पेस्ट
- 1/2 कप पनीर
- 1 टमाटर
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
-
2
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
-
3
इसमें प्याज, टमाटर, गाजर का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
-
4
अब सॉस डालकर मिक्स करें.
-
5
मसाले के मिक्स होने पर इसमें कॉर्न, काली मिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस, पनीर और चाट मसाला मिलाकर 2 मिनट पकाएं.
-
6
तय समय बाद गैस बंद कर सलाद को प्लेट में निकाल लें.
-
7
तैयार है स्वीट कॉर्न-पनीर सलाद.
#sweet corn paneer salad
#easy sweet corn paneer salad
#tasty sweet corn paneer salad
#home made sweet corn paneer salad
#sweet corn paneer salad recipe
#sweet corn paneer salad in hindi
#how to make sweet corn paneer salad in hindi
#how to make sweet corn