सलाद में कुछ नया टेस्ट ट्राई करना चाहते हैं तो A टू Z सलाद देगा आपको भरपूर विटामिन. यह 4 मिनट से कम समय में हो जाएगा तैयार.
Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
22 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 सेब
1 चुकंदर
1 गाजर
4-5 सलाद का पत्ता
2 चम्मच शहद
2 चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच ऑरिगेनो
1 चौथाई चम्मच काली मिर्च
2 चम्मच भुनी और क्रश की हुई मूंगफली
🍳 विधि
1
सबसे पहले सेब, चुकंदर, गाजर और सलाद पत्ता को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
अब एक कटोरी में नींबू का रस, शहद, नमक, ऑरिगेनो और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. ताकि नींबू का रस और शहद आपस में मिल जाए.
3
अब एक बड़े में कटा हुआ सेब , चुकंदर, गाजर, सलाद पत्ता, मूंगफली डालें.
4
फिर इसमें मिक्स किया हुआ शहद-नींबू का रस डालें और अच्छी तरह चम्मच से मिला लें.
5
विटामिन Aटू Z सलाद तैयार है.
6
इसे सलाद पत्ता और मूंगफली से गार्निश कर सर्व करें.
#vitamin A to Z salad#recipe video#salad recipes#vitamin A to Z salad recipe#how to make vitamin A to Z salad#healthy food#recipes in hindi#indian kitchen#indian recipes#healthy breakfast#salad#mix