ऐसे बनाइए पोटैटो कैरट सलाद
सलाद खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और सलाद में काफी सारे ऑप्शंस बना सकते हैं. सबका स्वाद अलग-अलग और काफी मजेदार होता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 आलू
- 1 गाजर
- 5-6 चेरी टोमैटो
- 1 टीस्पून क्रीम
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून ऑरिगैनो, नमक स्वादानुसार, ऑलिव ऑयल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले दोनों आलू को मीडियम आंच पे एक प्रेशर कूकर में छिलके समेत उबाल लें.
-
2
अब एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
3
तेल के गरम होते ही 2 आलू के चार गोलाकार हिस्से कर पैन में डाल दें.
-
4
साथ ही गाजर और टमाटर भी डाल दें.
-
5
नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर कुछ देर के लिए ढक दें.
-
6
से 10 मिनट बाद आप देखेंगे कि सारी चीजें अच्छे से फ्राई हो चुकी हैं.
-
7
आंच बंद कर दें और ऊपर से क्रीम और ऑरिगैनो छिड़क दें.
-
8
तैयार है पोटैटो कैरट सलाद.
#potato carrot salad healthy recipe in hindi
#potatoes
#carrots
#salad
#healthy salad
#indian kitchen
#indian recipe
#tomatoes