तरबूज-खरबूज सलाद
गर्मियों के जायके में तरबूज और खरबूज का स्वाद बहुत पसंद किया जाता है. इनमें दही और शहद का ट्विस्ट डालकर तैयार करें हेल्दी-टेस्टी तरबूज-खरबूज सलाद.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक तरबूज, एक खरबूज
- 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच शहद, आधा कप दही
- 4 से 5 तुलसी पत्तियां कटी हुईं
- स्वादानुसार काला नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले तरबूज और खरबूज को छीलकर इन्हें काट लें.
-
2
बर्तन में दही, शहद, काली मिर्च पाउडर, तुलसी पत्तियां और नमक डालकर फेंट लें.
-
3
अब दही के मिक्सचर को कटे हुए तरबूज और खरबूज पर डालकर मिक्स करें.
-
4
इसके बाद तरबूज और खरबूज को प्लेट में सजाकर रखें. इनके ऊपर से थोड़ा शहद डालें और काली मिर्च पाउडर छिड़कें.
-
5
तैयार है तरबूज-खरबूज सलाद. इसे पुदीना पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
#tarbuj or kharbuj salad
#salad recipes
#healthy food recipes
#summer food recipes
#watermelon honeydew salad
#watermelon honeydew salad recipe
#watermelon honeydew salad recipe in hindi