आलू पालक की टिक्की खाने में भी स्वादिष्ट होती है और बनाने में आसान है.
आप इसे चाहें तो बच्चों के लिए भी बना सकते हैं. शाम की चाय के साथ सर्व करने वाला यह बढ़िया स्नैक्स हो सकता है.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
330 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पालक
2 बड़े आलू, उबले हुए
2 टमाटर, छोटे टुकड़ों में काट लें
1 बड़ा प्याज, बारीक काट लें
2-3 हरी मिर्च, काट लें
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच भूना जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच अनारदाना, तेल, दही 100 ग्राम, हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले पालक को धोकर काट लें. फिर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. आप चाहें तो पाल को पहले कुछ देर तक गरम पानी में डालकर रख सकते हैं. इसके बाद पीस लें.
2
एक बड़े बर्तन में आलू को मसल लें. फिर इसमें टमाटर, प्याज, मिर्च व हरा धनियापत्ती काटकर डाल लें.
3
अब मसले हुए आलू में पालक, आधा कटा प्याज , आधी हरी मिर्च, नमक व सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4
इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. एक लोई को हथेली पर रखकर पहले गोल फिर चपटाकर टिक्की जैसा बना लें.
5
मीडियम आंट पर तवा गरम होने के लिए रखें.
6
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हल्का-सा तेल डाल दें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें टिक्की रखकर दोनों साइड सुनहरा होने तक पका लें.
7
तैयार टिक्की को प्लेट पर निकाल लें और इसी तरह से बची लोइयों से टिक्की बना लें.
8
इसके बाद टिक्कियों को छोटे टुकड़ों में काटकर प्याज, टमाटर, हरा धनिया व दही डालें. ऊपर से मसाला बुरका कर आलू-पालक की टिक्की चाट का लुत्फ लें और दूसरों को भी खिलाएं.
#potato#spinach#tikki#chaat#how to make aloo palak tikki recipe in hindi#how to make aaloo palak tikki chaat recipe in hindi#how to make aloo tikki recipe in hindi#how to make delhi tikki chaat recipe in hindi